EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

बिग बॉस 15ः राकेश बापत और शमिता शेट्टी की बढ़ती नजदीकीयों को लेकर एक्स वाइफ रिद्धी डोगरा ने कही ये बात…

मुंबईः बिग बॉस 15 के लेटेस्ट एपिसोड में राकेश बापट और नेहा भसिन की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। राकेश बापट की एंट्री के बाद से शमिता शेट्टी को काफी स्पोर्ट मिला है। शमिता शेट्टी और राकेश बापट की एंट्री के बाद रिद्धि डोगरा ने कमेंट किया है। राकेश की एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने उन्हें ठीक से खेलने और ठीक से रहने की सलाह दी है।

राकेश जब वाइल्ड कार्ड एंट्री से बिग बॉस 15 के घर में आए थे तब उन्होनें सबसे पहले शमिता शेट्टी को गले लगाते हुए किस किया था। दोनों की इमोशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। राकेश और शमिता की इसी वीडियो पर रिद्धि डोगरा ने कहा कि ‘प्ले वेल, बी वेल’ इसी के साथ रिद्धि डोगरा ने एविल आइ वाला इमोजी, फिंगर क्रॉस और सेलिब्रेशन इमोजी लगाया है।

शमिता शेट्टी और राकेश बिग बॉस ओटीटी के दौरान प्यार में पड़ गए थे। जिसके बाद जब रिद्धि डोगरा से दोनों की नजदीकियों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होनें कहा कि अगर राकेश खुश हैं तो मैं भी खुश हूं। ये उनका पर्सनल स्पेस है।

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में भी जमकर तमाशा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस वाइल्ड कार्ड एंट्री पर नेहा भसिन और राकेश बापट घर के अंदर गए हैं। उन दोनों के जाने के बाद से माहौल बदला-सा नजर आ रहा है। शमिता अब राकेश के साथ अपना गेम प्लान बना रही हैं। वहीं नेहा और प्रतीक जो बिग बॉस ओटीटी के दौरान काफी क्लोज थे अब दूरी बनाए दिख रहे हैं।

=>
=>
loading...