National

एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, तेलंगाना में कांग्रेस ने मारी बाजी

नई दिल्ली। आज चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. रुझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। मध्य प्रदेश में बीजेपी 156 सीटों पर आगे चल रही है। वहीँ राजस्थान में बीजेपी 116 सीटों पर आगे है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। यहाँ बीजेपी 52 सीटों पर आगे है। इन नतीजों से बीजेपी गदगद है. भोपाल, जयपुर, रायपुर से लेकर दिल्ली तक जश्न की तैयारी है।

चुनाव के नतीजों के बीच कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई है. गठबंधन की अगली बैठक 6 दिसंबर को होगी। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सहयोगी दलों के नेताओं से फोन पर बात की है।

उधर, प्रधानमंत्री मोदी आज शाम बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। बता दें कि चार राज्यों में वोटों की गिनती जारी है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को बहुमत मिल गया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH