International

रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

नई दिल्ली। श्रीलंका की संसद ने रानिल विक्रमसिंघे को देश का नया राष्ट्रपति निर्वाचित किया है। श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान आज सुबह दस बजे शुरू हुआ था। विक्रमसिंघे को 225 सदस्यीय सदन में 134 सदस्यों का मत हासिल हुआ है। बीते दिनों राजनीतिक उथल पुथल तथा देश में फैले अराजकता के माहौल के बीच गोटबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति चुनाव गुप्त मतदान के जरिए हुआ। मुकाबला कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, डलास अल्हाप्पेरुमा और वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच था।

वह महिंदा राजपक्षे के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफे के बाद इस पद को संभाल रहे थे। वहीं जब गोटबाया राजपक्षे ने देश छोड़कर भागने के बाद राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दिया, तो कार्यकारी राष्ट्रपति के तौर पर इस पद को भी संभाल रहे थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH