NationalTop Newsमुख्य समाचार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पीएम मोदी ने दी विश्व को M-YOGA ऐप की सौगात

नई दिल्ली 21 जून 2015 को भारत की पहल ने पूरे विश्व को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सौगात दी थी। दुनिया के अलग-अलग देशों ने जहां योग की महत्ता को समझा। वहीं पूरे विश्व में उत्साह की लहर भी देखने को मिली।

सोमवार की सुबह 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को संबोधित करते हुए योग के माध्यम से बीमारियों से दूर रहने की सलाह दी। वहीं दूसरी ओर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की बात भी कही।

योग दिवस के मौके पर भारत ने पूरे विश्व को एक और सौगात देते हुए M-YOGA ऐप को लॉन्च करने की घोषणा की हैं। इस ऐप के माध्यम से पूरे विश्व के देशों में अलग-अलग भाषाओं में योग को सिखाया जायेगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH