NationalTop News

देश को अब कमजोर प्रधानमंत्री और खिचड़ी सरकार की जरुरत: असदुद्दीन ओवैसी

अहमदाबाद। ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि देश को अब मजबूत नहीं कमजोर प्रधानमंत्री चाहिए। ओवैसी ने कहा कि देश को अब खिचड़ी सरकार की जरुरत है।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुजरात पहुंचे ओवैसी ने कहा- ‘मेरा मानना है कि देश को कमजोर पीएम चाहिए, क्योंकि ताकतवर तो देख लिए। अब कमजोर लोगों की मदद के लिए कमजोर पीएम चाहिए। ताकतवर ताकतवर की मदद कर रहा है। वह कमजोर को तो देख ही नहीं रहा। मैं चाहता हूं देश में खिचड़ी सरकार बने क्योंकि गुजरात, हैदराबाद और उत्तर प्रदेश की खिचड़ी अलग अलग तरह की होती है।

ओवैसी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ”चीन हमारी जमीन पर बैठा है तो प्रधानमंत्री जवाब नहीं देते। जब पूछते हैं कि उद्योगपतियों का क्यों कर्ज माफ कर दिया गया तो वह कहते हैं कि सिस्टम मुझे काम नहीं करने देता। 300 से ज्यादा उनके पास सांसद हैं। पंडित नेहरू के बाद यदि कोई पावरफुल पीएम है दूसरी बार तो, उसके बाद भी वह सिस्टम की बात करते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि देश में कमजोर प्रधानमंत्री की जरूरत है।

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश की दावेदारी पर भी ओवैसी ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यदि चेहरों से मुकाबला करें, नरेंद्र मोदी का तो बीजेपी को फायदा हो सकता है। इसकी बजाय जितनी भी लोकसभा की सीटें हैं उन पर हमसबको बीजेपी से मुकाबला करने की जरूरत है। ओवैसी ने यह भी कहा कि 2022 गुजरात दंगों के दौरान नीतीश कुमार बीजेपी के साथ थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH