गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत, मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल

कच्छः गुजरात के कच्छ जिले में भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में सात लोगों की जान चली गई. मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए....