रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण और पंचक का साया, फिर भी बेफिक्र होकर बांध सकेंगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल
नई दिल्ली: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। हर साल यह पर्व श्रावण पूर्णिमा यानी सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जा...


















