बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत योग के प्रति अपने प्रेम को अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं। कंगना अपने और अपने परिवार के सदस्यों का योग के प्रति अनुभव शेयर करती रही हैं। उनके मानें तो योग से उन्हें काफी मदद मिली है। हाल ही में एक पोस्ट में, उन्होंने अपनी बड़ी बहन रंगोली चंदेल पर किए गए एसिड अटैक के बारे में बात की।
कंगना रनौत ने खुलासा किया कि उनकी बहन थर्ड-डिग्री बर्न से पीड़ित थीं और उनका आधा चेहरा जल गया था और उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। शारीरिक चोट के अलावा, कंगना की बहन मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हो गई थी और उन्होंने बोलना या जवाब देना बंद कर दिया था। दवा और इलाज के बाद भी उसकी मानसिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
कंगना रनौत ने उस वक्त 19 वर्षीय ने रंगोली को अपनी योग क्लासेज में ले जाने का फैसला किया। जैसे ही रंगोली ने योग का अभ्यास करना शुरू किया, वह काफी बदल गई और पहले की तुलना में ज्यादा लाइफ को एन्जॉय करने लगी।
कंगना रनौत ने लिखा,”रंगोली में सबसे प्रेरक योग कहानी है। उन्होंने कहा कि एक सड़क किनारे रोमियो ने रंगोली पर तेजाब फेंका जब वह मुश्किल से 21 साल की थी, थर्ड डिग्री जल गई, उनका आधा चेहरा जल गया, एक आंख की रोशनी चली गई, एक कान पिघल गया और एक स्तन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। 2-3 साल में 53 सर्जरी से गुजरना पड़ा लेकिन वह सब नहीं था।”




