Top Newsमुख्य समाचार

सोनू ने अजान को लेकर किया विवादित ट्वीट, भड़के फैंस

सोनू निगम का अजान पर विवादित बयान, अजान धार्मिक गुंडागर्दी, अजान से नींद खराबsonu nigam

सोनू ने अजान का बताया धार्मिक गुंडागर्दी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के स्‍टार सिंगर सोनू निगम ने आज एक ऐसा विवादित ट्वीट किया है, जिसके बाद से फैन्स का गुस्सा उन पर फूटने लगा है। सोनू ने सोमवार सुबह-सुबह उठकर ट्वीट किया कि मस्जिद में होने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है और ये किसी गुंडागर्दी से कम नहीं है।

सोनू निगम का अजान पर विवादित बयान, अजान धार्मिक गुंडागर्दी, अजान से नींद खराब
sonu nigam

हालांकि, सोनू ने आगे के ट्वीट्स में कहा है कि मैं किसी भी मंदिर और गुरूद्वारा के ऐसे प्रैक्टिस पर विश्वास नहीं करता जो उन लोगों को लाउडस्पीकर से उठाने का काम करते है जिन्हें धर्म में विश्वास नहीं है।

यह भी पढ़ें-सफलता व असफलता को समान रूप से देखती हूं : सोनाक्षी

सोनू निगम के ट्वीट पर बवाल मचने लगा है। उनके इस ट्वीट पर 6 घंटे के अंदर ही 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। उनके फैन्स उनके इस ट्वीट से काफी नाराज नजर आ रहे हैं। फैन्स का कहना है कि आप एक धर्मनिरपेक्ष देश में रहते हैं और आपको कोई हक नहीं कि किसी धर्म पर इस तरह का सवाल उठाए।

कुछ फैन्स का कहना है कि आपको इस अजान से अगर इतनी ही परेशानी है तो आप अपना कमरा साउंडप्रूफ बनवा सकते हैं। आप इतने अमीर तो है ही कि आप इस तरह का कमरा डिजाइन करवा सकें।

कलाकार को शांति की बात करनी चाहिए। आप स्टार लोग अच्छे बने हुए घरों में रहते हैं। आपके घरों में अजान की आवाज कितनी सुनाई देती होगी। निराश करने वाला बयान

सर, मुझे पूरा यकिन है कि आप इतने तो अमीर हैं ही कि एक साउंड प्रूफ बेडरूम बनवा सकते हैं। एक धर्मनिरपेक्ष देश में सबके साथ सद्भाव में रहना सीखें। आप अपना कमरा साउंड प्रूफ बनवा सकते हैं।

एक फैन ने लिखा है, यहां भी अजान होता है और सब सोते रहे हैं, किसी को पता तक नहीं चलता। आप शायद लाउडस्पीकर के अंदर सोते होंगे।

हालांकि कई फैन्स सोनू निगम के समर्थन में भी दिख रहे हैं। आपको बता दें कि मस्जिदों में सुबह ऊंची आवाज में अजान होती है और इसके लिए लाउड स्पीकर भी लगाए जाते हैं।

सोनू ने ट्वीट में लिखा, ‘मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे रोज अजान की आवाज से क्यों उठना पड़ता है।’ साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरन ढोना पड़ेगा।

=>
=>
loading...