NationalTop News

एनडीए सांसदों की बैठक में पीएम मोदी का सम्मान, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बधाई

संसद भवन परिसर में आज एनडीए संसदीय दल की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद हैं, जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नवनिर्वाचित पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन सहित बीजेपी और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।

बैठक के दौरान एनडीए सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। सांसदों ने इस समझौते को भारतीय अर्थव्यवस्था और निर्यात के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है। श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते। दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति।”

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत के बाद एक और पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने की घोषणा से उन्हें बेहद खुशी हुई है। पीएम मोदी ने इस फैसले के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतंत्र साथ मिलकर काम करते हैं, तो इसका लाभ दोनों देशों की जनता को मिलता है। गौरतलब है कि अमेरिका ने भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जिसे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में अहम प्रगति माना जा रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH