InternationalTop News

खामेनेई की मौत पर पुतिन की तीखी प्रतिक्रिया, बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद वैश्विक स्तर पर प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने इस घटना को “घृणित हत्या” करार देते हुए कहा कि यह मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानकों का उल्लंघन है।

ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में खामेनेई के साथ उनकी बेटी, पोती, बहू और दामाद सहित परिवार के कई सदस्यों की भी मौत हो गई। हमलों में कई सैन्य और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

ट्रंप ने दी मौत की जानकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने खामेनेई की मौत की जानकारी देते हुए कहा कि “इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक अब नहीं रहा। यह ईरान की जनता, अमेरिकियों और उन देशों के लिए न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके नेटवर्क से नुकसान पहुंचा।” ट्रंप के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस और तेज हो गई है।

नेतन्याहू की ईरानी जनता से अपील

इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने कहा कि आने वाले दिनों में आतंकवादी ढांचे से जुड़े हजारों लक्ष्यों पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने ईरान की जनता से अपील करते हुए कहा कि यह उनके लिए “ऐतिहासिक अवसर” है और उन्हें अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

अराफी को सौंपी गई नेतृत्व की जिम्मेदारी

इस बीच, अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन के बाद वरिष्ठ शिया धर्मगुरु Alireza Arafi को देश का नया अंतरिम नेता नियुक्त किया गया है। 1959 में यज्द प्रांत के मेयबोद में जन्मे अराफी गार्जियन काउंसिल और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य रह चुके हैं। वे अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन, क़ोम में जुमे की नमाज के इमाम और ईरान के सेमिनरी प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।

ईरान के संविधान के तहत गठित अस्थायी परिषद में अराफी, मुख्य न्यायाधीश Gholam-Hossein Mohseni-Ejei और राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian के साथ मिलकर देश का नेतृत्व करेंगे, जब तक कि नया सर्वोच्च नेता औपचारिक रूप से नहीं चुना जाता।

मौजूदा हालात में ईरान एक गंभीर संक्रमणकाल से गुजर रहा है। एक ओर बाहरी सैन्य दबाव है, तो दूसरी ओर देश के भीतर राजनीतिक अस्थिरता की आशंका। ऐसे में नए नेतृत्व के सामने देश को स्थिरता की ओर ले जाने की बड़ी चुनौती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH