InternationalTop News

जोहान्सबर्ग में सामूहिक गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, 10 घायल

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। यह घटना जोहान्सबर्ग के बाहरी इलाके में स्थित बेकर्सलाड टाउनशिप में हुई। पुलिस के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गौटेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली ने बताया कि हमलावरों ने सड़क पर चलते लोगों को भी निशाना बनाया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। इस महीने दक्षिण अफ्रीका में यह दूसरी बड़ी सामूहिक गोलीबारी की घटना बताई जा रही है।

इससे पहले प्रिटोरिया के पास सॉल्सविले इलाके में एक अवैध बार में हुई गोलीबारी में तीन बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, उस घटना में तीन अज्ञात हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के फायरिंग की थी। बार में भीड़ अधिक होने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ गई थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH