InternationalTop News

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन से अटैक, 4 लोग घायल; भारत की 400 से ज्‍यादा फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली। अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर लगातार दूसरे दिन भी हमले जारी रहे, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। रविवार सुबह ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि होने के बाद हालात और अधिक गंभीर हो गए।

लगातार सैन्य कार्रवाई के बीच कई देशों ने एहतियातन अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसका असर खाड़ी देशों से लेकर भारत तक की उड़ानों पर पड़ा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक ईरानी ड्रोन टकराने की घटना सामने आई, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

इस बीच भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी दुबई में फंसी हुई हैं। उनके पिता पीवी रमना ने जानकारी दी है कि भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है और सिंधु के ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की गई है।

बताया जा रहा है कि ईरानी हमलों में संयुक्त अरब अमीरात को भी नुकसान हुआ है। दुबई के कई प्रतिष्ठित स्थलों को मिसाइल हमलों का निशाना बनाया गया है। क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता भी बढ़ गई है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH