अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी सारा अपनी बोल्ड फोटोज से फैंस के होश उड़ा देती हैं तो कभी अपने क्यूट अंदाज से फैंस को दीवाना कर देती हैं। सारा के फैन्स भी उनकी तस्वीरों का इंतजार बेसब्री से किया करते हैं। इस बार सारा ने फैन्स को एक टास्क दिया है, उन्हें ढूंढने का। तो आप भी ट्राई कर सकते हैं फोटो में ये पहचानने की कोशिश करके कि कौन सी बच्ची सारा अली खान है।
दरअसल सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटो शेयर की है। सारा ने अपनी ये स्टोरी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस फोटो को सोशल मीडिया यूजर्स और सारा के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे सारा ने अपनी थ्रोबैक फोटो में ये नहीं बताया कि वो कहां हैं, इस फोटो में सारा अपने क्लासमेट के साथ बैठीं हैं। फोटो में टीचर्स को भी देखा जा सकता है।
बता दें कि कभी सारा अली खान का वजन 96 किलो था, जब उन्होंने फिल्मों में डेब्यू नहीं किया था। सारा का फिट टू फैब का सफर आसान नहीं था। बचपन में सारा अली खान एक क्यूट और हेल्दी बेबी हुआ करती थीं, लेकिन सारा ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले खुद को फैट से पूरी तरह से फिट कर लिया। इसके लिए सारा ने चार महीने खूब मेहनत और सही डाइट लेने से अपना 30 किलो वजन घटाने में कामयाब रहीं।




