International

जापान में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 29 मार्च से लागू : प्रधानमंत्री शिंजो

76679978-Shinzo-Abe-of-Japan-Getty-10

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने मंगलवार को फैसला किया कि देश में नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 29 मार्च से लागू होगा। इससे लोगों को सामूहिक आत्मरक्षा का अधिकार प्राप्त होगा। सत्तारूढ़ गठबंधन ने पिछले साल संसद में इस विवादित विधेयक को पारित किया था और जबर्दस्त विरोध के बीच सितंबर 2015 में इसे कानून की शक्ल दे दी थी।

यह विधेयक जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्सेज(एसडीएफ) को विदेशों में सशस्त्र संघर्षो में शामिल होने और सामूहिक आत्मरक्षा का अधिकार देगा। जापान के युद्ध-परित्याग संविधान ने हालांकि एसडीएफ पर सामूहिक रक्षा के अधिकार पर रोक लगा रखी है। देश के 90 प्रतिशत से अधिक संवैधानिक विशेषज्ञों को लगता है कि यह नया विधेयक सर्वोच्च कानून का उल्लंघन कर रहा है।

=>
=>
loading...