Entertainment

भारतीय पुरस्कार बहुत महत्व रखते हैं: प्रियंका

meet-priyanka-chopra-the-former-miss-world-winner-who-snagged-the-lead-role-on-abcs-new-hit-show-quantico

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री पुरस्कार मिलने के बाद उनका कहना है कि उनके लिए भारतीय पुरस्कार बहुत महत्व रखते हैं। मंगलवार को प्रियंका ने यह भी कहा कि उनके दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा को उन पर गर्व होगा। प्रियंका जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में नज़र आएगी।

प्रियंका से जब पूछा गया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शोहरत पाने के बाद आपके लिए भारतीय पुरस्कार कितने मायने रखते हैं? इस पर उन्होंने मीडिया से कहा, बहुत अहम हैं। मैं एक सैन्य परिवार से हूं। यह बहुत मायने रखता है। मेरे पिता को मेरे ऊपर गर्व होगा। मेरे काम के लिए जो मुझे पहचान मिली है, उसका अनुभव सबसे अलग है। यह एक असाधारण अहसास है। प्रियंका इन दिनों ‘क्वांटिको’ और अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाच’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि वह शूटिंग छोड़कर भारत आई हैं और वह इस बात की प्रशंसा करती हैं कि उनकी विदेशी टीम यह समझ पाई कि उनके लिए इस पुरस्कार का कितना महत्व है।

=>
=>
loading...