Regional

बिहार: अदालत परिसर में विस्फोट, 3 घायल

bomb-blast

छपरा | बिहार में सारण जिले के छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को एक बम विस्फोट के कारण कम से कम तीन लोग घायल हो गए। अदालत परिसर में एक लड़की बम लेकर आयी थी, जिसमे विस्फोट हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक लड़की बम बांधकर अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच कैदी से मिलने आई थी। इसी दौरान बम के फटने से लड़की, एक अन्य महिला तथा एक बच्ची घायल हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लड़की परिसर में पूरी तरह चेहरा ढककर आई थी। इसी दौरान बम के फटने से लड़की, एक अन्य महिला तथा एक बच्ची घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया, लड़की परिसर में पूरी तरह चेहरा ढककर आई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज के अलावा नगर थाना सहित तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पंकज कुमार राज ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बम लेकर अदालत परिसर आने वाली लड़की की पहचान बसंत गांव के अवतार नगर की रहने वाली खुशबू कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस के अधिकारी पूरे मामले की छानबीन में जुटे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लड़की के बम लाने का उद्देश्य क्या था।

=>
=>
loading...