Top NewsUttar Pradesh

गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस, के 17 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 17 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय द्वारा घोषित इस सूची में यूपी पुलिस देशभर में सबसे आगे रही है। इस उपलब्धि के साथ ही प्रदेश पुलिस ने पूरे देश में अपनी उत्कृष्टता को साबित किया है।

वीरता पदक के लिए चुने गए अधिकारी

यूपी पुलिस के सम्मानित होने वाले अधिकारियों और जवानों की सूची में आईपीएस से लेकर कांस्टेबल तक शामिल हैं। इनमें आईपीएस अफसर अशोक कुमार मीणा, निपुण अग्रवाल और डॉक्टर दीक्षा शर्मा का नाम प्रमुख है। इनके अलावा डिप्टी एसपी स्वतंत्र कुमार सिंह और कुलदीप कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित कर्मियों की सूची

आईपीएस अधिकारी

अशोक कुमार मीणा
निपुण अग्रवाल
डॉक्टर दीक्षा शर्मा
डिप्टी एसपी
स्वतंत्र कुमार सिंह
कुलदीप कुमार

इंस्पेक्टर

गीतेश कपिल
अमित
अब्दुर रहमान सिद्दीकी
रिपुदमन सिंह

सब-इंस्पेक्टर

मुनीश सिंह
अंगद सिंह यादव

कांस्टेबल

देवदत्त सिंह
राजन कुमार
रितुल शर्मा
प्रवीन अहलावत
संदीप कुमार

यूपी पुलिस को सबसे ज्यादा मेडल

गृह मंत्रालय के अनुसार राज्यवार गैलेंट्री अवार्ड की सूची में यूपी पुलिस को सबसे ज्यादा 17 वीरता पदक दिए गए हैं। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस को 15 पदक मिले हैं। पैरामिलिट्री फोर्सेस में सीआरपीएफ को 19 मेडल मिले हैं।

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH