CrimeInternationalमुख्य समाचार

21 साल की एडल्ट एक्ट्रेस का टुकड़ो में मिला शव, एक महीने से थी गायब

रोमः पिछले कई महीनों से गायब चल रही एडल्ट फिल्मों की स्टार की उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े कर के सड़क के किनारे फेंक दिए गए थे। काफी मुश्किलों के बाद अभिनेत्री के एक फैन ने उनके शरीर पर बने टैटू से पहचान की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 मार्च को 26 वर्षीय कैरोल माल्टेसी के शव के टुकड़े सड़क के किनारे पड़े मिले थे। आरोपी ने शव को टुकड़ों में करके कचरे की थैली में भर के सड़क के किनारे फेंक दिया था। उस वक्त तो पुलिस को शव की पहचान नहीं हो सकी। अभिनेत्री जनवरी से गायब चल रही थी।

बाद में जब पुलिस ने शव की पहचान के लिए तस्वीरें प्रकाशित की तब एक्ट्रेस के एक  फैन ने उनके पैर पर बने टैटू की वजह से कैरोल को पहचान लिया। पुलिस की जांच में मृतका के प्रेमी का नाम सामने आया। इस मामले में जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद मृतका के प्रेमी ने पहले तो हथौड़े से पीट-पीटकर एक्ट्रेस की हत्या कर दी। बाद में उसने बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े करके अपने फ्रीज में रख दिया। बाद में उसने शव को सड़क के किनारे फेंक दिया।
=>
=>
loading...