Entertainment

रणवीर से पहले इन पांच लोगों से था दीपिका का अफेयर, चौथा नाम आपको चौंका देगा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी का एलान कर दिया है। दीपिका, रणवीर सिंह के साथ 15 नवंबर को शादी करेंगी, जबकि 13 और 14 तारीख को संगीत, मेहंदी और हल्दी की रस्म होगी। तारीख सामने आने के बाद फैंस अब दोनों को शादी के बंधन में जुड़े देखना चाहते हैं। ऐसे में दोनों को लगातार सोशल मीडिया पर बधाईयां दी जा रही हैं तो भला दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या कैसे पीछे रहने वाले थे। सिद्धार्थ माल्या ने भी दीपिका को शादी की बधाई दी।

सिद्धार्थ ने ‘किस’ वाला इमोजी कमेंट किया। खबरों के मुताबिक, दीपिका और सिद्धार्थ करीब 2 साल तक रिलेशनशिप में थे हालांकि दोनों ने कभी इसे एक्सेप्ट नहीं किया लेकिन अक्सर दोनों को इवेंट्स और पाटियों में देखा जाता था। बता दें कि दीपिका का रणवीर के अलावा भी पांच अन्य बॉलीवुड एक्टर्स, मॉडल के साथ अफेयर रह चुका है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि दीपिका रणवीर के अलावा किस-किस से इश्क के पेंच लड़ा चुकी हैं।

1. निहार पांड्या

दीपिका की लाइफ में सबसे पहले निहार पांड्या की एंट्री हुई। साल 2005 में दोनों की मुलाकात मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

2. युवराज सिंह

इसके बाद दीपिका पादुकोण का युवराज सिंह के साथ अफेयर चला, लेकिन ये अफेयर ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रहा।

3. सिद्धार्थ माल्या

युवराज के बाद दीपिका पादुकोण की लाइफ में विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या की एंट्री हुई। दोनों को एक साथ कई जगह स्पॉट किया गया। हालांकि, ये रिलेशनशिप दो साल से ज्यादा नहीं चला।

4. मुजम्मिल इब्राहिम

सिद्धार्थ माल्या के बाद दीपिका मुजम्मिल इब्राहिम के साथ इश्क के पेंच लड़ाने लगीं। मुजम्मिल इब्राहिम एक मॉडल हैं। उन्होंने 2007 में फिल्म धोखा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

5. रणबीर कपूर

मुजम्मिल के बाद दीपिका पादुकोण की लाइफ में आए चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर। दोनों के अफेयर के बारे में काफी लोग जानते हैं। लेकिब बाद में दोनों की राहें जुड़ा हो गईं। रणबीर कपूर के दीपिका की लाइफ रणवीर सिंह की एंट्री हो गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH