NationalTop News

अस्पताल से भागी कोरोना वायरस की मरीज़, पुलिस को होटल में इस हाल में मिली

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस अब तक 70 देशों में अपने पैर पसार चुका है। वहीँ इससे मरने वालों की संख्या  3200 को पार कर गई है। इस वायरस ने भारत में भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। अबतक भारत में 32 मामले सामने आए हैं, जबकि कई संदिग्धों को निगरानी में रखा जा रहा है। इसी बीच ओडिशा से कोरोना वायरस संदिग्ध के फरार होने की खबर आई, जिसने सरकारी विभाग के लोगों के होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि बाद में यह महिला भुवनेश्वर के एक होटल में आराम फरमाती मिली। गुरुवार को भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आयरलैंड से आई एक महिला में फ्लू के लक्षण दिखे। इसके बाद महिला को कैपिटल अस्पताल लाया गया। जांच के बाद आयरिश महिला को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड रिफर कर दिया गया। अस्पताल स्टाफ इस दौरान वहां मौजूद दूसरे मरीजों की देखरेख में लग गया।

जब डॉक्टर ने आयरिश नागरिक को जांच के लिए स्टाफ को उसे लाने कहा तो वह कमरे में नहीं थी। एक मरीज ने बताया कि वह हॉस्पिटल से भाग गई है। आयरिश नागरिक के हॉस्पिटल से भागने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैली और प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसे हॉस्पिटल प्रशासन से लेकर पुलिस बल जगह-जगह ढूंढने लगा। इस बीच काफी खोजबीन के बाद वो महिला राजधानी भुवनेश्वर के एक होटल में मिली।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH