NationalTop News

चीन की भारत को धमकी, अमेरिका का साथ दिया तो फायदा कम, नुकसान ज्यादा होगा

नई दिल्ली। जहां चीन का भारत से सीमा विवाद थमने का नहीं ले रहा है तो वहीँ उसकी अमेरिका के साथ अलग टेंशन चल रही है। अमेरिका कोरोना वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहरा रहा है जबकि चीन का कहना है कि उसका इसमें कोई हाथ नहीं है। कब चीन ने इस पूरे मामले में भारत को धमकी देते हुए कहा है कि अगर उसने अमेरिका का साथ दिया तो उसे फायदा कम, नुकसान ज्यादा उठाना पड़ेगा।

चीनी सरकारी मीडिया ‘ग्लोबल टाइम्स’ के एक लेख के अनुसार, चीन ने कहा कि कुछ शक्तियां भारत सरकार को इस ‘कोल्ड वार’ में एक पक्ष में खड़ा होने को कह रही हैं। ऐसी शक्तियां भारत सरकार के आधिकारिक स्टैंड से संबंध नहीं रखती हैं चीन के बारे में गलत सूचनाएं अफवाह फैला रही हैं। चीन-अमेरिका विवाद में भारत का फायदा बेहद कम, लेकिन नुकसान काफी बड़ा हो सकता है। इसी के चलते मोदी सरकार इस हालात से काफी समझदारी से निपट रही है।

चीन का कहना है कि आगे एक नया कोल्ड वॉर शुरू होता है भारत अमेरिका के पक्ष में जाता है तो यह चीन उसके व्यापारिक रिश्तों के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। अगर भारत अमेरिका का मोहरा बनता है तो इन दोनों पड़ोसी देशों के ट्रेड रिलेशन ख़त्म हो जाएंगे जिससे भारत की अर्थव्यवस्था जो अभी काफी झटके झेल रही है, पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अभी भारत के लिए अर्थव्यवस्था के बर्बाद होने से बुरा कुछ नहीं हो सकता। हम भारत को फिर सलाह देते हैं कि वह चीन से अपने रिश्तों के बारे में गंभीरता से सोचे आंतरिक राष्ट्रवाद की भावना के चक्कर में पड़े।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH