NationalTop News

आखिर चीन ने मान लिया, गलवान में हुई खूनी झड़प में मारे गए उसके सैनिक, संख्या बताने से किया इनकार

नई दिल्ली। 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई खूनी झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे। वहीँ इस दौरान भारतीय सैनिकों ने भी अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए करीब 40 चीनी सैनिकों को ढेर कर दिया। हालांकि चीन अब तक इस बात को नहीं मान रहा था कि झड़प में उसके सैनिक भी मारे गए हैं लेकिन , बुधवार को एक टॉप चाइनीज अधिकारी ने मान लिया है कि भारतीय सैनिकों से झड़प में उसके सैनिकों की भी मौतें हुई हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये संख्या 40 नहीं, काफी कम है। उन्होंने कहा कि अगर हम संख्या बताएंगे तो दोनों देशों में दुश्मनी और बढ़ेगी।

बुधवार को एक टॉप चाइनीज अधिकारी ने विदेशी राजनयिकों से कहा कि भारतीय सैनिकों के साथ लद्दाख में झड़प के दौरान चीन को भारी नुकसान नहीं हुआ है। हताहतों की संख्या इसलिए नहीं बताई जा रही है क्योंकि इससे शत्रुता को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि चीनी पक्ष में हताहतों की संख्या बहुत अधिक नहीं है। डिप्लोमैटिक सूत्रों ने कहा, “हताहतों की संख्या इसलिए सार्वजनिक नहीं की गई, क्योंकि चीन चाहता है कि मीडिया इसे ना उछाले। अब दोनों देशों के लिए समय स्थिति को सामान्य बनाने और स्थिरता बहाल करने का है। तुलना से दोनों तरफ शत्रुता बढ़ जाएगी।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH