NationalSpiritualTop News

देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा मकर संक्रांति का त्यौहार, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। पूरे देश में आज मकर संक्रांति का त्यौहार का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंन्दू कैलेंडर के अनुसार, माघ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को सूर्य भगवान जब धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति से ही भगवान सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करते हैं।

इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, मकर संक्रांति पर देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मैं उत्तरायण सूर्यदेव से नई ऊर्जा और नया उत्साह लाने की कामना करता हूं।

यह देखते हुए कि मकर संक्रांति भारत के विभिन्न हिस्सों में उत्साह के साथ मनाया जाता है, मोदी ने कहा कि शुभ त्योहार भारत की विविधता और परंपराओं की जीवंतता को दर्शाता है। यह त्योहार प्रकृति के प्रति सम्मान के महत्व को भी दिखाता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH