EntertainmentTop News

बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी के पिता का निधन, परेश रावल ने ट्वीट कर कही ये बात

मुंबई। फिल्म 3 इडियट्स के एक्टर शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर थे। मुंबई के नानावटी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। निधन की खबर मिलते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि निधन किस वजह से हुई इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है।

अरविंद जोशी के निधन पर मशहूर बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘’भारतीय रंगमंच को बड़ा नुकसान. बेहद दुख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं. एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन, ये वो शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं. शरमान जोशी और उसके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”

 

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique