SpiritualTop Newsमुख्य समाचार

इन पौधों को घर पर लगाने और पूजा करने से दूर होती है आर्थिक परेशानियां

लखनऊः हिंदू धर्म में पूजा-उपासना का विशेष महत्व होता है। दिन विशेष पर देवी-देवताओं और ग्रहों की पूजा-पाठ का विधान है। हिंदू धर्म में एक तरफ जहां देवी-देवताओं की पूजा की जाती है वहीं पेड़-पौधों की भी पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार हर एक देवी-देवता और ग्रह का संबंध कुछ पौधे से अवश्य ही होता है। मान्यता है इन पौधों की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और मनुष्य के जीवन से ग्रह संबंधित दोष दूर भाग जाते हैं। वास्तु शास्त्र में कई पौधों को घर पर लगाने और उनकी नियमित पूजा करने के बारे में बताया गया है। घर पर पौधे होने से वास्तु संबंधी सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती है। आइए जानते हैं किन पौधे का हिंदू धर्म और वास्तुशास्त्र में महत्व…

1- तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। हर एक घर में तुलसी का पौधा अवश्य ही होता है और नियमित रूप से सुबह और शाम के समय इनकी पूजा और आरती की जाती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार जिन घरों में तुलसी का पौधा होता वहां पर वास्तु संबंधी किसी भी प्रकार का कोई दोष नहीं पाया जाता है। इसके अलावा तुलसी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं जिसका सेहत के नजरिए से काफी महत्व होता है। तुलसी माता लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं और जिन घरों में तुलसी वास्तु के अनुसार सही जगह रखी जाती है वहां पर सदैव माता का लक्ष्मी का वास होता है।

2- दौना का पौधा 
तुलसी की ही तरह दौना पौधा होता है और इसका भी धार्मिक और औषधीय महत्व होता है। जिस प्रकार से तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है उसी प्रकार दौना के पौधे की होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना शुभ होता है। प्रतिदिन जल अर्पित करने से व्यक्ति को कर्ज स छुटकारा मिलता है।

3- पीपल का पेड़ 
पौराणिक कथाओं के अनुसार पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। नियमित रूप से पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और उसके नीचे दीपक जलाने पर सभी तरह के दोष फौरन ही दूर हो जाते हैं। शनि संबंधी दोष को दूर करने और शनि के विशेष कृपा पाने के लिए हर मंगलवार और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने पर व्यक्ति उन्नति प्राप्ति करता है।

4- शमी का पौधा
घर पर शमी का पौधा लगने और इसकी पत्तियों को शनिदेव और भोलेनाथ को चढ़ाने पर सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती है। धार्मिक नजरिए से शमी का पौधा बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। जिन घरों में शमी का पौधा लगा हुआ होता है वहां पर हमेशा सुख, समृद्धि, धन और शांति बनी रहती है। अगर किसी की कुंडली में शनि संबंधी किसी प्रकार का दोष है तो शमी की पूजा और दीपक जलाने पर शनि दोष दूर हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे को दक्षिण और उत्तर पूर्व की दिशा में लगाना शुभ होता है।

5- केले का पौधा
केले के पौधे की पूजा करने पर सभी ग्रहों में सबसे शुभ फल देने वाले देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु संबंधी दोष होता है तो हर गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा करने पर उसका गुरु दोष खत्म हो जाता है। केले के पौधे के अलावा आंवला और वट वृक्ष का भी विशेष महत्व होता है। आंवला के पेड़ की पूजा करने पर भगवान विष्णु और माता जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

 

=>
=>
loading...