Entertainment

भारती सिंह बनी मां, दिया बेटे को जन्म

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ शेयर की है। हालांकि भारती सिंह की एक ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई। भारती सिंह से जब एक रेपोटर ने सवाल किया कि आपको लड़की चाहिए या लड़का। तो उन्होंने कहा था कि लड़की।

भारती ने हर्ष के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- लड़का हुआ है। भारती ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद से सभी सोशल मीडिया पर इस क्यूट कपल को बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि भारती सिंह को शनिवार को शूटिंग सेट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान भारती हैवी बेबी बंप के साथ दिखाई दीं थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH