National

देश में 715 दिन बाद कोरोना के मामले 1,000 से कम

नई दिल्ली। कोरोना के मामले काफी कम होने के बाद अब देश में जनजीवन सामान्य हो चला है। कई राज्यों ने अब मास्क से भी छूट दी दी है। वहीं भारत में 715 दिनों के बाद पहली बार कोरोना के मामले 1,000 से कम आए हैं, जबकि सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या भी 13,000 से कम हो गई है।

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 913 नए मामले दर्ज किए गए। भारत में 18 अप्रैल, 2020 को 991 कोरोना मामले दर्ज किए गए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, तो वहीं देश में बीते 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हुई, जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,21,358 हो गई। हालांकि, कुल नई मौतों में से 6 केरल में दर्ज हुई।

भारत में 714 दिनों में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 12,597 हो गई है। देश ने 18 अप्रैल, 2020 को 12,974 सक्रिय मामले दर्ज किए। वर्तमान में, देश में पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत हैं।

देश में बीते 24 घंटे में 1,316 मरीज ठीक हुए, जिससे महामारी की शुरूआत से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,96,089 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 3,14,823 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 79.10 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH