BusinessScience & Tech.

इतनी है गौतम अडानी की एक दिन की कमाई, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की कुल नेट वर्थ 7,94,700 करोड़ रुपये आंकी गई है। इतना ही नहीं पिछले साल गौतम अडानी ने हर रोज करीब 1600 करोड़ रु की कमाई की। अपनी आसमान छूती कमाई के दम पर ही गौतम अडानी ने दुनिया के कई रईसों को पीछे छोड़ दिया।

अडानी की संपत्ति पिछले एक साल में दोगुनी (116 फीसदी) से ज्यादा हो गई है और कुल मिलाकर उन्होंने 5,88,500 करोड़ रुपये जोड़े हैं। पिछले पांच वर्षो में, पहली पीढ़ी के उद्यमी की संपत्ति में 1440 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हुरुन इंडिया के एमडी अनस रहमान जुनैद ने बताया है कि पिछले पांच वर्षों में अडानी समूह ने अधिग्रहण और ऑर्गेनिक ग्रोथ पर फोकस किया है। इस वजह से संपत्ति में आश्चर्यजनक रूप से 1,440 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। समूह की 7 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।

पिछले कुछ साल से इन कंपनियों का ग्रोथ लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है साल 2022 को अडानी की बेतहाशा दौलत बढ़ोतरी के लिए याद किया जाएगा। वह एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने एक लाख करोड़ की मार्केट कैप वाली सात कंपनियों का निर्माण किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH