City NewsRegional

पलामू में हैवानियत, पति के सामने पत्नी के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप

झारखंड। झारखंड के पलामू जिले के मनिका थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 22 साल की विवाहित युवती के साथ 6 लोगों गैंगरेप किया। दरअसल ससुराल में झगड़ा होने ने बाद युवती पैदल ही मायके के लिए चल पड़ी। शाम होते ही ससुराल वाले उसे मनाकर घर वापस ले जाने के लिए वापस आए थे। युवती पति के मनाने पर भी घर जाने को राजी नहीं हो रही थी। जिसके बाद मायकेवालों ने लड़की को जैसे- तैसे मनाकर ससुराल के लिए वापस भेज दिया।

इसी बीच एक गांव के पास 6 लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद उनसे उनका फ़ोन भी छीन लिया और मारा पीटा भी। जिसके बाद आरोपियों ने बारी बारी से चार घंटे तक युवती के साथ गैंगरेप किया। इसी दौरान महिला को एक कार दिखाई दी। उसने जोर-जोर से चिल्लाकर शोर मानना शुरू कर दिया, जिसके बाद वहां गांव वाले जमा हो गए।

इस दौरान ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीडिता के पति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। परिवार वालो का कहना है की पीड़िता की हालत बहुत ख़राब है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बाइक को भी बरामद कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH