NationalTop News

देश के आठ राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, 250 के करीब हिरासत में

नई दिल्ली। एनआईए मंगलवार को आठ राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कुछ राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के घर पर पुलिस की छापेमारी चल रही है। इस कार्रवाई में 250 लोग हिरासत में लिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 44 लोगों को हिरासत में लिया गया है, कर्नाटक में 72 लोगों को, असम में 20 लोगों को, दिल्ली में 32 को, महाराष्ट्र में 43 को, गुजरात में 15 को, एमपी में 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

NIA के निर्देश पर कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार तड़के रेड्स कर राज्य के कई जिलों में PFI के नेताओं को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया है। बीदर जिले में PFI के जिला अध्यक्ष अब्दुल करीम और SDPI के जिला सचिव शेख मकसूद को हिरासत में लिया गया है। कोलार जिले में PFI के 6 सदस्यों को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया गया है। मंगलरू में भी 10 लोगों को अरेस्ट किया गया है और इनके खिलाफ CRPC की धारा107 और 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बागलकोट में PFI के 6 लोगों को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया गया है। विजयपुरा में PFI के जिला सचिव अशफाक जमखंडी को पुलिस ने अरेस्ट किया है।

आलोक कुमार, एडीजीपी कानून और व्यवस्था, बेंगलुरु ने बताया कि एसडीपीआई यादगिरि जिला अध्यक्ष सहित 75 से अधिक पीएफआई और एसडीपीआई कार्यकर्ताओं और नेताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। पूरे राज्य में पुलिस की छापेमारी चल रही है। धारा 108, 151 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली में शाहीन बाग, निजामुद्दीन वेस्ट, भोगल, ओखला, ट्रांस यमुना में छापेमारी हो रही है। परवेज अहमद (दिल्ली पीएफआई अध्यक्ष) एमडी इलियास के अनुसार, अब्दुल मुकीत को पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन आज कमल प्रबंधक और जसीर एकाउंटेंट को हिरासत में लेने या पूछताछ करने की संभावना है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, स्पेशल ब्रांच और लोकल पुलिस ने अब तक करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है। ओखला जामिया नगर में धारा 144 लगा दी गई है। ये 19 सितंबर से 11 नवंबर तक रहेगी। शाहीन बाग में अर्धसैनिक बल लोकल पुलिस के साथ, पूरे इलाके में राउंड लगा रहे हैं।

यूपी के करीब एक दर्जन शहरों में ये रेड चल रही है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी PFI मामले में UP ATS और STF रेड कर रही है। लखनऊ और आस पास के एरिया में ये रेड पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल तक हो रही है। मेरठ और बुलंदशहर से कई लोग कस्टडी में लिए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं सीतापुर से भी एक संदिग्ध हिरासत में लिया गया है। दरअसल NIA ने 8 राज्यों की पुलिस और एटीएस को पीएफआई से संबंधित जांच में इनपुट दिए थे। NIA ने जिन राज्यों को ये इनपुट दिए थे, उसमें कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, दिल्ली और अन्य हैं। इन राज्यों में छापेमारी लोकल पुलिस और लोकल एजेंसियां कर रही हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH