City NewsRegional

जेल में कैदियों की नियमित जांच करने पहुंची थी महिला डॉक्टर, एक ने की रेप की कोशिश

नई दिल्ली। दिल्ली की मंडोली जेल के एक कैदी ने महिला डॉक्टर के साथ रेप करने का प्रयास किया। जेल उपाधीक्षक ने बताया कि घटना सोमवार को हुई जब जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर सभी कैदियों की नियमित जांच कर रही थी। जांच के दौरान आरोपी ने खुदको बाथरूम में छिपा लिया। इस दौरान कैदियों का इलाज करने के बाद महिला डॉक्टर बाथरूम गई। तभी कैदी ने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया।

इसके बाद विचाराधीन कैदी ने महिला डॉक्टर को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान डॉक्टर ने उसे दूर ढकेला और बाहर निकलने में सफल रहीं। इस दौरान खींचा खाँची में डॉक्टर गिर गईं जिससे उनके हाथ में चोट आ गई। घटना के तुरंत बाद पीड़िता को मेडिकल जांच व काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया है।

पीड़ित डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, हत्या का प्रयास और रेप केस का मामला दर्ज कराया है। डॉक्टर का कहना है कि यह बहुत ही गंभीर मामला है। महिला आयोग ने जेल में कार्यरत महिला स्टाफ की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। जेल अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए बैरक के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH