Uttarakhand

उत्तरकाशी हिमस्खलन: अब तक 26 शव बरामद, 3 और पर्वतारोहियों की तलाश जारी

देहरादून। द्रौपदी डांडा 2 में हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोहियों के अब तक कुल 26 शव बरामद किए गए है। कल 7 शव और मिले थे जो रानी बामक स्थित एडवांस बेस कैंप में रखे गए थे। मौसम खराब होने के चलते शव हर्षिल नहीं आ पा रहे थे। आज सुबह सुबह सेना के हेलीकॉप्टर के द्वारा शवों को हर्षिल पहुंचाया गया है।

द्रोपदी डांडा 2 पर 4 अक्टूबर को हिमस्खलन की चपेट में आए थे 42 सदस्य दल। बीती 14 सितंबर को द्रौपदी डांडा टू के लिए रवाना हुआ था नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग का पर्वतारोही दल। अभी तक 26 शव बरामद किए जा चुके हैं। 3 और पर्वतारोहियों की तलाश जारी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH