City NewsRegional

पटना: SBI ने मनाया दान उत्सव, गरीबों को बांटे गए कपड़े और खाने की चीजें

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को गांधी मैदान स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्थानीय प्रधान कार्यालय परिसर में दान उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पटना सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक सुरेंदर राणा के साथ किया गया।

इसके तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया परिवार के सदस्यों के द्वारा घर में उपयोग की गई वस्तुओं और सामानों का संग्रह कर गरीबों और जरूरतमंदों के बीच दान किया गया, जिसमें खासकर कपड़े और खाने की वस्तुएं शामिल थीं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पटना सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक ने फ्लैग ऑफ कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद एक सामाजिक संस्था के साथ मिलकर स्टेट बैंक आफ इंडिया के द्वारा विभिन्न इलाकों के स्लम बस्तियो में रह रहे करीब 300-400 लोगों के बीच इसका वितरण किया गया।

 

स्टेट बैंक के पटना सर्किल के मुख्य प्रबंधक सुरेंदर राणा ने बताया कि गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक यह अभियान हर साल चलाया जाता है ताकि इसका फायदा जरूरतमंद लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से न सिर्फ गरीबों और जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया जाता है बल्कि सामाजिक सरोकार का काम कर मन को संतुष्टि मिलती है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH