NationalSpiritual

धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, इस चीजों को लेने से बचें

नई दिल्ली। कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी में धनतेरस (Dhanteras) मनाया जाएगा। विभिन्न पंचांगों के अनुसार 22 अक्टूबर शनिवार को 4 बजकर 33 मिनट पर त्रयोदशी लग जाएगी। इसके साथ ही धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त भी प्रारंभ हो जाएगा। 23 अक्टूबर रविवार को नरक चतुर्दशी (छोटी दीवाली) व हनुमान जयंती मनाई जाएगी। 24 अक्टूबर सोमवार को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा।

धनतेरस के दिन इन चीजों की होती है खरीदारी

धनतेरस के दिन चांदी, तांबा, कांसा आदि के बर्तन, यंत्र, वस्त्र, विद्युत उपकरण, वाहन की खरीदारी, भूमि, भवन तथा व्यापार आरंभ, अचल संपत्ति में निवेश करना अत्यंत शुभ रहेगा।

इसके अलावा सजावट की सामग्री, पठन-पाठन का सामान, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, धनिया, हल्दी गांठ, गोमती चक्र, कमलगट्टा, वस्त्र आदि भी खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन दरिद्रता का नाश व सुख-समृद्धि के वास हेतु घर और प्रतिष्ठान में नई झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है।

राशि के अनुसार करें खरीदारी

मेष राशि :– तांबा, स्वर्ण धातु के पात्र, आमला, खील, मिट्टी के 25 दिए आदि खरीदे ।

वृष राशि :– चांदी पात्र, स्टील वर्तन, आमला, सिंघाडा खरीदे।

मिथुन राशि:- चांदी पात्र, मिट्टी के दिए, इस बार गणेश लक्ष्मी मिट्टी के एक ही मे ले।

कर्क राशि :- चांदी पात्र, ग्लास के वर्तन, 25 दिए, कौड़ी, गोमती चक्र खरीदे।

सिंह राशि:- स्वर्ण पात्र, आमला, गोमती चक्र, नारियल खरीदे।

कन्या राशि :- पीतल पात्र, आमला, मिट्टी के 25 दिए खील खरीदे।

तुला राशि:- चांदी पात्र, पानी रखने के पात्र, 25 दिए, आमला खरीदे।

वृश्चिक राशि:- स्वर्ण पात्र, गुड़ खील, फल, दिए खरीदे ।

धनु राशि :- पीतल या फूल के वर्तन, वस्त्र, आमला, 25 दिए खरीदे।

मकर राशि:- चांदी पात्र, स्टील वर्तन, 25 दिए, मिष्ठान खरीदे।

कुंभ राशि :- मिट्टी का घडा, दिए खील, चांदी की वस्तु खरीदे।

मीन राशि :- पीतल धातु, स्वर्ण धातु, टिफिन बॉक्स, खील खरीदे।

सभी राशि वाले को खील, आमला और गन्ने का टुकड़ा अवश्य लाना चाहिए। मेष, वृषभ मिथुन सिंह तुला कुम्भ और मीन राशि वालो को सिंघाडा और सूप भी घर मे लाना चाहिए ।

क्या न खरीदें

धनतेरस के दिन लोहे से निर्मित वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना गया है। चाकू या कांटा जैसे वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। इन्हें धनतेरस पर खरीदने से संकट और परेशानी का योग बन सकता है।

कांच पर राहु का प्रभाव माना गया है इसलिए इस दिन कांच का सामान नहीं खरीदना चाहिए।

कला रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है इसलिए इस दिन काले वस्त्र लेने और पहनने से बचें।

खाली बर्तन खरीदकर घर में नहीं रखने चाहिए इससे दरिद्रता आती है। उसमें पहले जल या धान भरकर रखना उचित होगा।
कुछ लोग धातु के नकली आभूषण खरीद लेते हैं।आज के दिन यह खरीदना सही नहीं है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH