NationalRegional

एक बार फिर दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, सांड से टकराकर ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा

नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर हादसे का शिकार हुई है। आज ये ट्रेन एक जानवर से टकरा गई, जिससे इसका आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के चलते ट्रेन के आगे के हिस्से के साथ-साथ ट्रेन के इंजन को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उसके बाद उसे आगे के गंतव्य तक रवाना किया गया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने एक बयान में कहा, ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा पर जा रही थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना सुबह करीब 8:17 बजे बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट तक रुकी रही। ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर का हिस्सा टूट गया है। ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। इसे जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर इंजन के टूटे हुए हिस्से को ठीक करने के लिए निर्देशित किया है, जो शाम तक कर लिया जाएगा। जब ट्रेन मुंबई वापस आएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH