InternationalTop News

UK government का बड़ा कदम, रूस की 20.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति किया फ्रीज  

UK governmentUK government

लंदन। यूक्रेन रूस जंग को लेकर ब्रिटेन सरकार (UK government) ने आज गुरुवार को बड़ा बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटेन सरकार ने रूस की 18 बिलियन पाउंड (20.5 बिलियन डॉलर) की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। यह संपत्ति रूस के अमीर लोगों, संस्थाओं और अन्य व्यक्तियों की है।

ब्रिटेन सरकार की ओर से रूस के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। ब्रिटेन की ओर से अब तक रूस की जितनी भी संपत्तियों को फ्रीज किया गया है उसकी तुलना में यह छह बिलियन पाउंड अधिक है।

ब्रिटेन की ट्रेजरी में एक जूनियर सरकार मंत्री एंड्रयू ग्रिफिथ ने कहा, हमने रूस पर अब तक के सबसे गंभीर प्रतिबंध लगाए हैं और यह उनकी युद्ध की मशीन को पंगु बना देगा। हमारा मैसेज साफ है हम इस क्रूर युद्ध में पुतिन को सफल नहीं होने देंगे। रूस और यूक्रेन के बीच आठ महीने से अधिक समय से लड़ाई चल रही है और कई बिंदुओं पर रूस की पकड़ काफी कमजोर हुई है।

खेरसॉन से पीछे हट रही रूसी सेना

रूस की सेना ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसॉन और उसके आसपास के क्षेत्रों से पीछे हट रही है। पिछले आठ महीने से चल रही इस लड़ाई में यह रूस के लिए एक अन्य अपमानकारी झटका माना जाएगा। वैसे यूक्रेन के अधिकारियों ने इस कदम की तत्काल पुष्टि नहीं की है।

रूस के खिलाफ सोमवार को मतदान

संयुक्त राष्ट्र महासभा यूक्रेन पर हमला कर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने वाले एक प्रस्ताव पर सोमवार को मतदान करेगी। इस प्रस्ताव में रूस द्वारा क्षतिपूर्ति का भुगतान करने का भी प्रावधान है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH