City NewsRegionalTop News

दिल्ली में महिला ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव के किए 22 टुकड़े, रोज लगाते थे ठिकाने

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और केस सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव के टुकड़े कर उसे फ्रिज में भर दिया। इसके बाद शव के टुकड़ों को हर दिन अलग अलग जगहों पर फेंककर सबूत मिटाते रहे। फिलहाल पुलिस ने पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में कई मानव अंग मिलने के मामले में मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम पूनम और दीपक हैं।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रान्च के मुताबिक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या इसलिए की, क्योंकि उसके पति का किसी और से अफेयर था। दोनों ने कथित तौर पर शव के 22 टुकड़े किए, उन्हें फ्रिज में रखा और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में फेंक दिया। पाडंव नगर के रहने वाले अंजन दास की हत्या इसी साल जून में कर दी गई थी, जिसके बाद उसके शव के टुकड़े कर घर में फ्रिज में रख दिये गए थे। फिर रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग- अलग इलाको में फेंक दिया जाता था। कत्ल की इस ख़ौफ़नाक वारदात को पूनम और उसके बेटे दीपक ने अंजाम दिया। मृतक अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाकर फिर उसकी हत्या की गई। जानकारी के मुताबिक इस हत्या को अवैध संबंधों की वजह से अंजाम दिया गया। शव के टुकड़े ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जिस शख्स का मर्डर किया गया, पहले उसे नींद की गोलियां दी गईं और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसके शरीर को काट डाला, टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया और उन्हें पांडव नगर और आसपास के इलाकों में फेंक दिया। पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में दीपक देर रात हाथ में बैग लिए टहलता दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि शव के टुकड़े फेंकने जाते हुए वक्त की फुटेज है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH