NationalRegional

प्रमोद मुथलिक का बयान  – मुस्लिम लड़कियां फंसाओ, सुरक्षा और रोजगार की जिम्मेदारी हमारी

बैंगलुरु । श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। मुथालिक ने हिंदू युवकों से एक हिंदू लड़की के बदले 10 मुस्लिम लड़कियों को फंसाने की अपील की है।

लव जिहाद में हमारी लड़कियों का शोषण होता है।

प्रमोद मुथालिक ने लव जिहाद को लेकर कहा कि इसके जरिए हिंदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है। इसके साथ उनकी ओर से वादा किया गया कि एक हिंदू लड़की के बदले में 10 मुस्लिम लड़कियां फंसाओ। आपको सुरक्षा और रोजगार हमारी ओर से दिया जायेगा। प्रमोद मुथालिक द्वारा दिए गए इस बयान पर सोशल मीडिया यूज़र्स भड़क गए।

देशभर में हमारी लड़कियों का हो रहा शोषण

प्रमोद मुथलिक आगे कहा कि पूरे देश में लव-जिहाद के जरिए हमारी लड़कियों का शोषण होता है. देशभर में हजारों लड़कियों को प्यार के नाम ठगा जाता है। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि हमें उन्हें चेतावनी देनी चाहिए। करीब एक हफ्ते पहले मुथालिक ने कहा था कि उनके खिलाफ अब तक 109 मामले दर्ज किए गए हैं और उनमें से अधिकांश बीजेपी शासन में दर्ज किए गए हैं।

सुरक्षा और रोजगार प्रदान करेगी हमारी सेना

उन्होने लव जिहाद पर कहा कि मैं यहां के युवाओं को आमंत्रित करना चाहता हूं। अगर हमारी एक हिंदू लड़की जाती है, तो हमें 10 मुस्लिम लड़कियों को फंसाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो श्री राम सेना आपकी जिम्मेदारी लेगी और हर तरह की सुरक्षा और रोजगार प्रदान करेगी। मैं नहीं लेकिन हमलोग भी लड़कियों को रिझाने के बारे में जानते हैं।

अपने लोगों से ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने दावा किया था कि हिंदुत्व पर उनके रुख के लिए उन्हें अपने ही लोगों से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मुथालिक भी उडुपी में करकला क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। मुथालिक ने आगे कहा कि बीजेपी के कुछ नेता उन्हें सपोर्ट किए हैं और चुनाव में उतरने के लिए आर्थिक मदद का ऑफर भी दिया है। उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने के दावो को खारिज कर दिया।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH