City NewsRegional

दिल्ली में लड़की की पिटाई कर जबरन कैब में बैठाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दो युवक एक लड़की की पिटाई कर उसे जबरन कैब में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की को लड़का गर्दन से पकड़कर जबरन कार में धकेल रहा है। लड़की इसका विरोध कर रही है. मगर लड़का उसे जबरन कार में बैठा देता है। इस वीडियो में काली टीशर्ट पहने एक और लड़का भी दिखाई देता है। यह एक वैगनआर कार थी। कार में लड़की के बैठने के बाद वह लड़का भी बैठ जाता है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि कैब मालिक का पता लगा लिया गया है। वह गुरुग्राम का है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, कैब शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे गुरुग्राम के इफको चौक पर देखी गई। पुलिस को इससे जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है।

पुलिस के अनुसार, ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है, जो उस दिन रात को कार चला रहा था। पुलिस पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि वीडियो में दिख रहे दोनों लड़के लड़की को कहां लेकर गए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH