International

अमेरिका के खिलाफ जंग लड़ने के लिए 8 लाख उत्तर कोरियाई नागरिक सेना में शामिल होने को तैयार

नई दिल्ली। किम जोंग उन की तानाशाही सत्ता वाले उत्तर कोरिया ने एक दावा कर पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। उत्तर कोरिया ने कहा कि उसके देश के 8 लाख नागरिक अमेरिका के खिलाफ जंग लड़ने के लिए तैयार हैं और इसके लिए वे सेना में शामिल भी होना चाहते हैं। स्थानीय अखबार रोडोंग सिनमुन के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि उत्तर कोरिया में करीब 8 लाख मजदूरों व छात्रों ने सेना में भर्ती होने का फैसला किया है। एक तरफ जहां दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेना संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उत्तरी कोरिया से आई यह खबर चौंकाने वाली है।

बता दें कि दोनों देश दक्षिण कोरिया और अमेरिका उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु और मिसाइल खतरे के मद्देनजर यह संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही है। इस संयुक्त युद्ध अभ्यास के विरोध में उत्तर कोरिया द्वारा बीते दिनों बैलेस्टिक मिसाइल भी लॉन्च किया गया था। 16 मार्च के दिन उत्तर कोरिया ने एक बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्च किया था। यह मिसाइल लॉन्च होने के बाद कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच स्थित सागर में गिरी थी। बता दें कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति जल्द ही शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए टोक्यों जाने वाले हैं। ऐसे में उत्तर कोरिया द्वारा एक के बाद किए जा रहे दावे चौंकाने वाले हैं।

बता दें कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन बीते दिनों अमेरिका पर खूब भड़की थीं। दरअसल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में किम यो जोंग अमेरिका पर भड़क गईं और उन्होंने अमेरिका पर प्योंगयोंग के खिलाफ शत्रुतापूर्ण नीति का आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा था कि मैं चेतावनी देती हूं कि हम दुश्मन की हर चाल पर नजर रखेंगे। साथ ही उसके शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का उचित जवाब भी देंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH