International

नाटो में शामिल हुआ फिनलैंड तो रूस ने दे दी चेतावनी, क्या तीसरे विश्व युद्ध के साए में है दुनिया

नई दिल्ली। फिनलैंड ‘नाटो’ का 31वां सदस्य बन गया है। नॉर्डिक राष्ट्र आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे बड़े सुरक्षा गठबंधन में शामिल हो गया है। फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के बाद यूरोप के परिदृश्य में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ से हार के बाद फिनलैंड ने तटस्थता अपनाई थी, लेकिन रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के कुछ महीनों बाद ही देश के नेताओं ने संकेत दिए थे कि वो सैन्य संगठन में शामिल होना चाहते हैं।

फिनलैंड के इस कदम को पुतिन के लिए एक रणनीतिक और राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। पुतिन लंबे समय से रूस की ओर नाटो के विस्तार का विरोध करता रहा है। इसको लेकर गठबंधन का कहना है कि इससे मास्को को कोई खतरा नहीं है।

रूस ने फिनलैंड द्वारा नाटो की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर कहा है कि उसने रूस को ‘प्रतिशोधी उपाय’ करने के लिए मजबूर किया है। साथ ही रूस ने कहा है कि अगर नाटो फिनलैंड में कोई अतिरिक्त सैनिक या उपकरण भेजता है तो वो भी देश के साथ लगती अपनी सीमाओं पर सुरक्षा को पुख्ता करेगा। वहीं, फिनलैंड के पड़ोसी देश स्वीडन ने भी नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन किया है, लेकिन तुर्की और हंगरी की आपत्तियों ने प्रक्रिया में देरी की है। स्वीडन पिछले करीब 200 से अधिक सालों से इस सैन्य संगठन से परहेज करता रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH