BusinessScience & Tech.

मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, अरबपतियों की सूची में भारत का दबदबा

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। मुकेश अंबानी के पास 63.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति हैं। वह दुनिया के 9वें सबसे अमीर शख्स हैं। इतना ही नहीं अरबपतियों की सूची में भी भारत का दबदबा कायम है। हमसे आगे दुनिया के सिर्फ दो देश अमेरिका और चीन है। फोर्ब्स वल्र्ड की अरबपतियों की सूची 2023 के अनुसार, भारत में कुल 169 अरबपति रहते हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 675 अरब डाॅलर है।

फोर्ब्स के मुताबिक, बीते साल 2022 में ही अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर से अधिक की आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई था. नई लिस्ट के मुताबिक, सूची में मुकेश अंबानी माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बाल्मर, गूगल के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से ऊपर बने हुए हैं। अंबानी पिछले साल लिस्ट में 90.7 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर थे।

वहीं, हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट के कारण भारी नुकसान झेलने वाले गौतम अडानी इस लिस्ट में 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बीते 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म की रिपोर्ट पब्लिश होने से पहले 126 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान थे। हालिया जारी रिच लिस्ट के आंकड़ों में सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि दुनिया के Top-25 Billionaires की कुल संपत्ति में इस साल अब तक गिरावट दर्ज की गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH