EntertainmentTop News

करिश्मा कपूर के बच्चों और सौतेली मां के बीच 30,000 करोड़ की संपत्ति विवाद

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की संपत्ति को लेकर कानूनी जंग निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दीवानी मुकदमा दायर कर आरोप लगाया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर ने वसीयत में हेरफेर करने की कोशिश की। विवादित संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 30,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस बीच, संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर स्मिथ बच्चों के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा – “मुझे खुशी है कि आखिरकार परिवार को कुछ सच्चाई पता चलेगी। मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर भरोसा है और उम्मीद है कि इससे पारदर्शिता और स्पष्टता आएगी।मंधीरा ने समायरा और कियान का साथ देते हुए आगे कहा कि पिता और बच्चों के रिश्ते को देखते हुए उन्हें वसीयत से अलग रखना समझ से परे है। उनकी यह टिप्पणी इस विवाद में बच्चों के कानूनी और नैतिक दावे को और मजबूत करती है।

अदालत ने प्रिया सचदेव को आदेश दिया है कि 12 जून, 2025 तक संजय कपूर की सभी चल और अचल संपत्तियों का खुलासा करें। हालांकि, प्रिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने मुकदमे को “विचारणीय नहीं” बताते हुए इसका विरोध किया है। यह कानूनी लड़ाई लंबे समय तक खिंचने की उम्मीद है, जिस पर मीडिया और जनता की नजरें टिकी रहेंगी।

संजय और करिश्मा की शादी–तलाक की कहानी

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में मुंबई में धूमधाम से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए। लेकिन 2016 में दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया। इसके बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की।संजय कपूर का निधन 12 जून, 2025 को इंग्लैंड में हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक से हुई, हालांकि घटनास्थल पर मधुमक्खियों की घटना को लेकर भी अटकलें जारी हैं, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH