City NewsRegional

उदयपुर के होटल में छिपा था मुंबई होर्डिंग हादसे का आरोपी, गिरफ्तार कर लाया गया मुंबई

मुंबई। मुंबई पुलिस ने 13 मई को घाटकोपर में दुर्घटनाग्रस्त हुए होर्डिंग वाली कंपनी के मालिक भावेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उदयपुर में अपने गुप्त ऑपरेशन को अंजाम दिया। मुंबई में हादसे के बाद भावेश उदयपुर के एक होटल में आकर छिपा था। भावेश को मुंबई क्राइम ब्रांच पूरे देश में ढूंढ रही थी आखिरकार वह उदयपुर में एक होटल मे छिपा हुआ मिला। मुंबई में हुए खौफनाक हादसे के चार दिन बाद यह बहुत इस मामले में ये गिरफ्तारी हुई है।

होर्डिंग दुर्घटना मामले के अलावा, भिंडे शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई अन्य मामलों का सामना कर रहा है। वह राजनीति से जुड़े होने का दावा भी करता है। भिंडे को शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार को कहा कि नागरिक टीमों ने अब तक 71 वाहनों के अवशेष बरामद किए हैं, जिनमें दो ट्रक, 31 चारपहिया वाहन, 8 ऑटोरिक्शा और 30 दोपहिया वाहन शामिल हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH