NationalTop News

बृजभूषण शरण सिंह का ‘दबदबा’ कायम, कैसरगंज में बेटे करण ने दर्ज की जीत

गोंडा। उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने जीत हासिल कर ली है। हालांकि इसका औपचारिक एलान होना बाकी है। बीजेपी ने इस सीट पर WFI के पूर्व चीफ और कैसरगंज बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया था।

करण भूषण सिंह लगभग 1 लाख 25 हजार वोटों से जीते हैं। वहीं गोंडा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह विजई हुए हैं, वह 50 हजार वोटों से जीते हैं। दोनों लोकसभा पर अंतिम राउंड की मतगणना जारी है और दोनों प्रत्याशियों के जीत का औपचारिक ऐलान होना बाकी है.

कैसरगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने समाजवादी पार्टी के भगत राम और बसपा के नरेंद्र पांडे को हराया है।

2019 और 2014 के चुनावी नतीजे

2019 में BJP की तरफ से बृजभूषण शरण सिंह ने 5,81,358 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर BSP के चंद्रदेव राम यादव थे, जिन्हें 3,19,757 वोट मिले थे। 2014 में भी BJP के बृजभूषण शरण सिंह ने 3,81,500 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर सपा के विनोद कुमार (पंडित सिंह) थे, जिन्हें 3,03,282 वोट मिले थे।

कैसरगंज सीट पर कांग्रेस, सपा और BJP का अपने-अपने समय पर वर्चस्व रहा है। बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज से लगातार तीन बार के सांसद रहे हैं। उन्होंने एक बार (2009 में) सपा के टिकट पर और पिछले दो बार से BJP की तरफ से कैसरगंज पर जीत हासिल की।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH