NationalTop News

लोकसभा चुनाव: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा भी जीता चुनाव

नई दिल्ली। देश में हुए लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है। एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है तो वहीं यूपीए को 234 लोकसभा सीटें ही मिली है। पार्टी के लिहाज से बात करें तो भाजपा को 240 सीटें मिली है, तो वहीं कांग्रेस ने 99 सीटों पर कब्जा जमाया है।

इन चुनाव परिणामों में सबसे चौंकाने वाली सीट पंजाब की फरीदकोट और खडूर साहिब है। पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा सीट से ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की जेल में अमृतपाल सिंह की अनुपस्थिति में परिवार और समर्थकों ने प्रचार किया था। अमृतपाल सिंह को 404430 वोट मिले और उसने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 197120 वोटों से हराया। कुलबीर को 207310 वोट मिले।

वहीं फरीदकोट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह खलासा ने लोकसभा चुनाव जीता है। सरबजीत सिंह खालसा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह का बेटा है। उसे 298062 वोट मिले और उसने आम आदमी पार्टी के करमजीत सिंह अनमोल को 70053 वोटों से हराया है। करमजीत सिंह को 228009 वोट मिले, लेकिन एक हत्यारे के बेटे की चुनावी जीत का कारण भाजपा और आम आदमी पार्टी के प्रति नाराजगी कही जा सकती है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH