Top NewsUttar Pradesh

महिला ने दो बच्चों की गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद भी दी जान, जानें क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली एक महिला ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। तीन की मौत होने की जानकारी होते ही प्रशासनिक महकमें में अफरा तफरी मच गई। एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र लोदीपुर उतरावा गांव की है। रतीपाल यादव अपने परिवार से साथ गांव में ही रहता था। रतीपाल की पहली पत्नी से बच्चे नहीं हुए तो उसने दूसरी शादी कर ली। दोनों पत्नियां एक ही घर में साथ-साथ रहती थीं। रविवार को दूसरी पत्नी सोनी (35) घर में अकेली थी। दोपहर के समय सोनी अपने दोनों बच्चे रौनक (5) और बेटी रिमझिम (3) को कमरे में लेकर चली गई।

सोनी ने पहले तो दोनों बच्चे रौनक और रिमझिम की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद उसी दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पति रतीपाल यादव अपनी बहन को छोड़ने के लिए उसके गांव गया हुआ था। जब वह घर वापस लौटा तो देखा कि दोनों बच्चे कमरे में मृत पड़े थे। वहीं पत्नी का शव फंदे से लटक रहा था।

घटना की जानकारी देते हुए SP अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या की गई थी। वहीं महिला का शव फंदे से लटक रहा था। एसपी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पति रतीपाल के मुताबिक, घटना के समय घर पर कोई नहीं था। वह अपनी बहन को छोड़ने उसके घर गया हुआ था. पहली पत्नी भी घर पर नहीं थी। ऐसे में प्रतीत हो रहा है कि दूसरे पत्नी ने पहले बच्चों का गला घोंटकर मारा होगा और बाद में खुद फंदे पर लटक कर जान दे दी होगी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH