Entertainment

साउथ इंडस्ट्री में “थलापति” के नाम से मशहूर विजय ने फिल्मों से संन्यास का किया एलान, इस वजह से लिया फैसला

मुंबई। साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर में शुमार विजय थलापति ने अपनी आखिरी फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का नाम ‘थलापति 69’ है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। विजय ने साउथ इंडस्ट्री को सुपर-डुपर हिट फिल्में दी हैं। विजय को साउथ इंडस्ट्री में भगवान की तरह माना जाता है। विजय थलापति अब अपने फिल्मी करियर पर विराम लगाने जा रहे हैं।

वहीं कुछ लोग इस बात से हैरान हैं कि जब थलापति विजय की हर फिल्म सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है तो अचानक उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थलापति विजय फिल्मों से हटकर अपने पॉलिटिकल करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार देश में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक्टर ने अपनी पार्टी तमिझागा वेत्री कझगम बनाई थी। -हाल ही में उन्होंने पार्टी के लिए फ्लैग भी लॉन्च किया है। पनैयूर पार्टी कार्यालय में झंडा फहराते हुए विजय ने आधिकारिक पार्टी गीत भी रिलीज किया था। वहीं थलापति विजय ने बताया था कि उनकी पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी।

विजय ने कब शुरू किया था फिल्मी करियर

विजय ने 1992 की फिल्म ‘नालाइया थीरपु’ में लीड अभिनेता के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक बन गए। उन्होंने ‘कोयंबटूर मपिल्लई’, ‘लव टुडे’, ‘कुशी’ और ‘गिली’ जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें हाल ही में वेंकट प्रभु की ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम’ में देखा गया था जो 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस साल फरवरी महीने में विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की थी जिसका नाम- तमिलगा वेट्री कषगम रखा गया था। माना जा रहा है कि विजय की पार्टी साल 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ सकती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH