National

आज की कांग्रेस में नफरत का भूत घुस चुका है: पीएम मोदी

महाराष्ट्र/वर्धा। शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा में प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर हमला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता विदेशों में बैठकर देश का अपमान करते है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के हालिया अमेरिका दौरे पर कही गई बातों पर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं की देश-भक्ति की भावना मर चुकी है। आज की कांग्रेस में नफरत का भूत घुस चुका है। विदेशी धरती पर कांग्रेस के लोगों की भाषा देखिए, उनका देश विरोधी एजेंडा, समाज को तोड़ने की बातें, देश की संस्कृति का अपमान, ये वो कांग्रेस है जिसे ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ और ‘अर्बन नक्सल’ के लोग चला रहे हैं।

कांग्रेस मतलब बेईमान, झूठ, धोखा

पीएम मोदी ने कहा कि इन्हें गणेश पूजा से भी दिक्कत है। हमने देखा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने कैसे गणेश की मूर्ति को पुलिस वैन में रखा है। पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस का मतलब झूठ, धोखा और बेईमानी है। उन्होंने तेलंगाना में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन अब किसान अपना कर्ज माफ करवाने के लिए भटक रहे हैं। आज वो पुरानी कांग्रेस नहीं रही। आज अगर देश में सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी कोई है, तो वो कांग्रेस पार्टी है। अगर देश में सबसे भ्रष्ट परिवार कोई है, तो वो कांग्रेस का राजपरिवार है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH